aa-a-aa-a-aa
aa-a-a-aa-

Top News

સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

स्मार्टफोन की जगह कैसे लेगा ये AI डिवाइस, लॉन्च होते ही मचाया तहलका! ,



Smartphone को क्या रिप्लेस कर देगा ये AI डिवाइस, लॉन्च होते ही मचाया तहलका!

सीईएस 2024 में कंपनीज एक से बढ़कर एक एआई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही हैं। एआई स्टार्टअप कंपनी रैबिट ने सीइएस  2024 में एक काफी इंटरेस्टिंग प्रोडक्ट को पेश किया है। यह प्रोडक्ट इतने कमाल का है कि लॉन्च के एक दिन के अंदर ही कंपनी ने इस प्रोडक्ट के 10000 यूनिट्स बेच दिए। 
Rabbit R1 smart Device

इस डिवाइस में आखिर ऐसी क्या खास बात है?

इस डिवाइस में आखिर ऐसी क्या खास बात है आइए जानते हैं। दरअसल एआई कंपनी रैबिट ने रेबिट R1 नाम का एक डिवाइस लांच किया है। यह एक छोटे का पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट है ,  जो भविष्य में आपके स्मार्टफोन को यूज करने में मदद कर सकता है। स्क्वेयर शेप में आने वाले इस गैजेट में 2.88 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस गैजेट में एक कैमरा है जो रोटेटिंग खूबी के साथ आता है। इसे बतौर सेल्फी और रियर कैमरा जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह डिवाइस और क्या क्या कर सकता है?

बता दें कि यह डिवाइस स्मार्टफोन को रिप्लेस नहीं करेगा बल्कि उसके असिस्टेंट के तौर पर काम करेगा। यह डिवाइस यूजर को टेक्स्ट सेंड करने में और कॉल करने में मदद करता है। यह spotify.com और उबर जैसी सर्विसिस को भी यूज़ कर सकता है। कंपनी के मुताबिक रेबिट R1 अलेक्सा और सीरी के कॉन्सेप्ट से काफी मिलता जुलता है। रेबिट R1 कोम्प्लेसिस इंटरेस्ट को भी आसानी से समज सकता है।
   
इस डिवाइस से इन्टरेक करने के लिए एक स्क्रॉल बटन भी दिया गया है जिसे यूजर इस गैज़ेट से नेविगेट कर सकेंगे।

वीडियो डेमो में कंपनी के CEO ने बताया की रेबिट R1 डिवाइस में इनहाउस डेवलप ऑपरेटिंग सिस्टम लगाया है , जिसका नाम रेबिट OS है। 

यह डिवाइस की कैसा होगा?

अगर इस गैजेट के साइज की बात करें तो यह एक हाफ फ्लिप फोन की तरह लगता है। रेबिट R1 में दो माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। इसी के साथ यूजर्स को इसमें फुल डे बैटरी लाइफ भी मिलेगी। इस डिवाइस की कीमत $199 है यानी लगभग ₹१६५००।  इस डिवाइस में किसी भी सब्सक्रिप्शन की जरुरत नहीं है। यह डिवाइस अभी भारत में उपलब्ध नहीं है। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post