સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

Kalki 2898 AD Movie Review collection



कल्कि AD 2898 का ट्रेलर 10 जून को रिलीज होते ही धूम मचा चुका है। यह 3 मिनट 2 सेकंड का वीडियो दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया का झलक देता है।

Kalki AD 2898 Movie Review

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस फिक्शन और एडवांस टेक्नोलॉजी और पौराणिक कथाओं का अद्भुत संयोजन पेश करेगी। मूवी का बजट 600 करोड़ है और इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोन, अमिताभ बचन, कमल हसन और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून 2024 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी। कल की 2898 एडी का ट्रेलर हमें एक अनोखी कहानी की झलक देता है जो भविष्य की एडवांस टेक्नोलॉजी और प्राचीन पौराणिक कथाओं का संगम है। फिल्म की शुरुआत काशी नगरी से होती है जो दुनिया का पहला शहर है। 

इस दुनिया को एक सुप्रीम एस्किन द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है और 6000 साल पुरानी शक्तियां फिर से लौट आई हैं। अमिताभ बच्चन अश्वथामा के रूप में सबसे शक्तिशाली किरदार निभा रहे हैं और दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। दीपिका पादुकोन पद्मा के किरदार में प्रेग्नेंट हैं और उनके गर्भ में एक महत्त्वपूर्ण शक्ति पल रही है जो नए युग को लाने वाली है। लेकिन इस बच्चे के कई दुश्मन हैं और अमिताभ बच्चन दीपिका की रक्षा करने का जिम्मा लेते हैं। प्रभास का किरदार भैरव जो पहले एंटी हीरो जैसा दिखता है उनके खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देता है। फिल्म में कहानी दो युगों की है एक विज्ञान फिक्शन और एक पौराणिक कथाओं पर आधारित। जब ये दोनों युग मिलते हैं तो बनती है कल्कि AD 2898। 

ट्रेलर के अंत में कमल हसन भी कुछ सेकंड के लिए नजर आते हैं जो फिल्म में उनके किरदार की रहस्यमय को बढ़ा देते हैं। अमिताभ बच्चन का किरदार ट्रेलर में प्रमुखता से उभर कर आया है। 81 साल की उम्र में भी वे जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। जिससे उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। उनका प्रदर्शन ट्रेलर में ही इतना प्रभावशाली है कि फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। कमल हसन ट्रेलर में सिर्फ कुछ सेकंड के लिए दिखते हैं लेकिन उनकी उपस्थिति ने महफिल लूट ली है। ऐसा माना जा रहा है कि उनका किरदार कंश से प्रेरित है और वे दीपिका पादुकोन के पेट में पल रहे बच्चे  को मारने की कोशिश करेंगे जो कृष्णके जन्म की कहानी जैसा प्रतीत होता है। 

Kalki 2898 AD Movie Review 

IMDb    8.3 / 10
TOI 3/5
NDTV 2.5/5
India Today 3.5/5
CineJosh    3/5
FlimiBeat 3/5

ट्रेलर से यह संकेत मिलता है कि प्रभास और अमिताभ बच्चन के बीच टकराव होगा। प्रभास का किरदार पहले एंटी हीरो के रूप में दिखाया जा रहा है क्योंकि सुप्रीम आस्किन उन्हें दीपिका को पकड़ने की जिम्मेदारी देता है लेकिन पूरी कहानी अभी खुली नहीं है। फिल्म में नए तरह के दृश्य रचने की कोशिश की गई है। फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के साथ बीएफएक्स डिजाइन किए गए हैं। नई टेक्नोलॉजी और गैजेट्स का इस्तेमाल किया गया है। जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। ट्रेलर में काफी रहस्य छुपाए गए हैं चाहे वह प्रभास के तीन रूप हो, दीपिका के पेट में पल रहा बच्चा, अमिताभ को गाइड करने वाला बच्चा या कमल हसन का कहना है कि नया युग शुरू होने वाला है सब कुछ रहस्यमय है। इसके अलावा ब्रह्मानंदम और अन्य एक्टर्स की उपस्थिति स्थिति ने भी फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। 

ट्रेलर ने दीपिका पादुकोन के किरदार के महत्व भी बढ़ा दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सारी कहानी उनके पेट में पल रहे बच्चे के इर्दगिर्द घूमती है। जो दुनिया के पाप का नाश करेगा। दीपिका की उपस्थिति और उनके किरदार की मजबूती ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ा दिया है। 

Kalki 2898 AD Movie Collection


Day 1 Total collection ₹ 95.3 Cr.

Day 2 Total collection ₹ 54 Cr.* Rough data

Total Collection           ₹ 149.3*

Day India Net Collection Change(+/-)
Day 1 [1st Thursday] ₹ 95.3 Cr [Te: 65.8 Cr ; Ta: 4.5 Cr; Hi: 22.5 Cr; Ka: 0.3 Cr; Mal: 2.2 Cr] -
Day 2 [1st Friday] ₹ 54 Cr [Te: 25.65 Cr ; Ta: 3.5 Cr; Hi: 22.5 Cr; Ka: 0.35 Cr; Mal: 2 Cr] * rough data -43.34%
Total ₹ 149.3 Cr [Te: 91.45 Cr ; Ta: 8 Cr; Hi: 45 Cr; Ka: 0.65 Cr; Mal: 4.2 Cr] -
कल्कि AD 2898 का नाम ही यह संकेत देता है कि फिल्म की कहानी आज से 875 साल बाद की है। धरती तबाही के कगार पर है जहां मानव सभ्यता ने टेकनोलॉजी में बहुत प्रगति कर ली है लेकिन प्राकृतिक संसाधन लगभग खत्म हो चुके हैं। फिल्म एक ऐसे समय की है जहां लोग केवल अपने भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भावनाएं और नैतिकता पीछे छूट चुकी हैं। एनिमेटेड सीरीज बुज्जी एंड भैरव से यह जानकारी मिलती है कि काशी में संभाला या संभल का भी जिक्र है। जो हिंदू और बौद्ध मैथोलॉजी में पवित्र जगह मानी जाती है। 

फिल्म में एक कॉम्प्लेक्शन में में हर आदमी की इच्छा इस कॉम्प्लेक्शन मिलती हैं और इसे पाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के संसार में एक नई करेंसी है जिसे यूनिट कहा जाता है हर लेनदेन डिजिटल करेंसी में होता है और लोग अपने हाथों पर लगे डिवाइस से इसे ट्रांसफर करते हैं। एक आदमी पहाड़ी हवा की एक सांस के लिए 500 यूनिट चार्ज करता है और रिक्से वाले का किराया 5000 यूनिट है। हर व्यक्ति का अंतिम लक्ष्य यूनिट्स कमाना है। 

कल्कि AD 2898 का संसार बेहद अनोखा और रोचक है। एडवांस टेक्नोलॉजी पौराणिक कथाओं का संगम है और एक डिस्टोपियन भविष्य की कहानी दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींचने का पूरा दम रखती है। फिल्म का ट्रेलर और इससे जुड़ी जानकारियां दर्शकों के बीच जबरदस्त बज पैदा कर रही है। जो इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाने में सहायक साबित हो सकती है।

 आपने कल्कि AD २८९८ का ट्रेलर नहीं देखा तो देख लीजिये यहाँ से। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) Share
વોટ્સએપ ગ્રુપમાં જોડાવો Join Now
Telegram Group Join Now
Now

Post a Comment

Previous Post Next Post