चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश का मौसम बहुत सुहावना लगता है लेकिन इस मौसम में घर में कई तरह के जीव-जंतु और खतरनाक सांप के घुसने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उन लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए जिनके घर पहली मंजिल या ग्राउंड फ्लोर पर है। ऐसे लोगों को भी सांपों से बचकर रहना चाहिए जिनके घर के आसपास नदी, नाले, तालाब या पार्क हो।
क्या आपको पता है कि सांप को घर से दूर रखने के लिए कुछ पौधों की गंध बहुत काम आती है ?
ऐसे कई पौधे हैं जिनकी गंध से सांप कोसों दूर भागते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच बेहतरीन पौधों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनसे सांप दूर भाग जाते हैं।
नाग दौना
सबसे पहले बात नाग दौना की। नाग दौना पौधे की विशेषता की बात की जाए तो यह एक विशेष गंध वाला पौधा है। जिसकी महक सांपों को बर्दाश्त नहीं होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार के लोग इस खतरनाक जीव से सुरक्षित रहे तो आप आज ही नाग दौना का पौधा अपने गार्डन, घर के आंगन, बालकनी या फिर घर के मुख्य द्वार पर लगा लें। आप इस नाग दौना का पौधा नर्सरी से भी खरीद सकते हैं। नाग दौना की गंध ऐसी होती है कि सांप इससे दूर भागते हैं।
नीम का पेड़
ऐसी ही कुछ खास खासियत वाला पौधा होता है नीम का। जिसके कड़वे स्वाद के कारण इस पेड़ के पास भी सांप रहना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि इससे निकलने वाली गंध सांपों को बर्दाश्त नहीं होती और वे इस पौधे से दूर ही रहना सही समझते हैं। यदि आपके आंगन, घर के बाहर नीम का पेड़ है तो फिर आप सांपों से सुरक्षित हैं। नहीं है तो आप नीम का पौधा जरूर लगाएं। आप नीम के तेल या इसके रस को स्प्रे बोतल में पानी में मिक्स करके छिड़काव करेंगे तो भी फायदा होगा। इससे मच्छर, मक्खी भी दूर भागेगी। आप चाहें तो बारिश में नीम की पत्तियों को घर के द्वार, खिड़की, दरवाजे, कमरे आदि में रख सकते हैं।
गेंदे के फूल का पौधा
सांप को दूर रखने के लिए खुशबूदार गेंदे के फूल का पौधा भी एक अलग खासियत रखता है। इस पीलेपीले फूल वाले खूबसूरत पौधे को कई लोग अपने घर के गार्डन, छत या बालकनी में लगाते हैं। यदि आपके घर भी यह पौधा लगा हुआ है तो आप सांपों से सुरक्षित हैं। गेंदे का फूल देखने में बेहद सुंदर होता है लेकिन इसकी तेज सुगंध सांपों को नहीं भाती है। इससे सांप घरों से दूर रहते हैं।
डेविल पेपर पौधे
गेंदे के बाद बारी आती है डराने वाले नाम के डेविल पेपर पौधे की। जिसको इंडियन स्नेक रूट भी कहा जाता है। यह एक तरह का हर्ब है जो सांपों को भगाने के लिए नेचुरल स्नेक रेपेलेंट की तरह यूज किया जाता है। इस पौधे के जड़ से अजीब सी गंध निकलती है जिससे सांप दूर भागते हैं।
कैक्टस का पौधा
इसके बाद नंबर आता है कैक्टस का। जिसे लोग सजावट के लिए अपने घरों में रखते हैं। कैक्टस एक कांटेदार पौधा है। सांप इस तरह के पौधों के पास भी नहीं भटकना पसंद करता हैं। आप इसे घर की खिड़कियों मेन गेट बालकनी जैसी जगहों पर लगा दे।
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment