कानपुर टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखकर दुनिया भर के फैंस हैरान रह गए।
बांग्लादेश के 233 रन पर सिमट के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जैसवाल ओपनिंग करने के लिए उतरे। यशस्वी जैसवाल ने आते ही पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए। लेकिन रोहित शर्मा ने तो हद ही कर दी। इस खिलाड़ी ने अपनी पहली ही गेंद पर 6 लगा दिया और फिर अगली गेंद पर उन्होंने एक और लंबा 6 मारा। रोहित शर्मा इसके साथ ही टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर 6 लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने खालिद अहमद की दो गेदों पर दो 6 जड़े और टेस्ट में पहली दो गेंदों पर दो 6 लगाने वाले वह पहले ओपनर और कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे पहले यह कारनामा 1948 में फॉफी विलियम्स ने किया था। इसके बाद सचिन ने 2013 में अपनी पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। उमेश यादव ने भी 2019 में पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। लेकिन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी ओपनर ने ऐसा कमा किया हो। रोहित शर्मा ने सिर्फ पहली पारी में 23 रन बनाए, लेकिन जाने से पहले यह खिलाड़ी यशश्वी जैसवाल के साथ मिलकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बना गया था। रोहित और यशस्वी ने सिर्फ तीन ही ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने सिर्फ तीन ओवर में ही 50 का आंकड़ा छू लिया हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। जिसने इसी साल नोटिंग में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। भारत ने तो सिर्फ 10.1 ओवर में अपने 100 रन भी पार कर लिए थे।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने इतनी जल्दी से यह 100 का आंकड़ा छुआ है।
वैसे अगर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने इस मैच में फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया। रोहित ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में सिराज की गेंद पर एक जबरदस्त कैच लपका था। इस खिलाड़ी ने सिराज की गेंद पर लिटन दास का कैच लपका था। रोहित ने मिड ऑफ एरिया में लगभग 8 फीट ऊंची गई गेंद को एक हाथ से लपक लिया।
वीडियो देखने के लिए:-Click Here
टीम इंडिया इस मैच को टी-20 की तरह खेल रही है, क्योंकि मंगलवार तक नतीजा चाहिए। अब आखिर यह नतीजा मिल पाएगा या नहीं यह तो देखना होगा।
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Whatsapp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
facebook Group
Join Now
instagram Group
Join Now
RRR
Post a Comment