Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

October के पहले दिन बढ़े Cylinder के दाम, चेक कर लें नए रेट..!Cylinder prices increased on the first day of October, check the new rates

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा झटका दिया है। त्यौहारों से ठीक पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। 

1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की नई दर जारी की गई है। 1 अक्टूबर 2024 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इससे पहले सितंबर में भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 
October के पहले दिन बढ़े Cylinder के दाम, चेक कर लें नए रेट


जाने आपके शहर में क्या है नए रेट ?


इंडियन ऑयल द्वारा जारी लेटेस्ट दर के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में 19 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1691.5 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1740 रुपए  प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹1644 प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1692.5 रुपए  प्रति सिलेंडर, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹1802.5 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1850.5 रुपए  प्रति सिलेंडर और चेन्नई में यह बढ़कर 1903 रुपए हो गया है। 

हालांकि गृहण हों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 


दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी अपनी पुरानी दर 803 प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध है। वही चेन्नई में घरेलू सिलेंडर सितंबर की दर 818.50 रुपए, कोलकाता में यह 829 रुपए और मुंबई में 802.50 रुपए पर बनी हुई है। गुजरात में घरेलू सिलेंडर की दर 808.50 रुपए है। 

इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग क कंपनी यानी ओमसीएस ने एटीएफ की कीमतों में कटौती की है। एटीएफ के दाम में 5883 रुपए प्रति किलोलीटर की कीमत कमी की गई है। यह नई दर आज से लागू हो गई है। अब देखना होगा कि एयरलाइंस इस कटौती के बाद किराए में कमी करती है या नहीं। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel