સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now

सिंघम अगेन की स्टारकास्ट की फीस का खुलासा ....! Singham Again Star Cast Fees Reveal



रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स ने फैंस को थिएटर में सीटियो और तालियों और शोर-शराबे भरे खूब मोमेंट्स दिए हैं। अब इस यूनिवर्स की नई फिल्म सिंघम अगेन यानी सिंघम 3 का ट्रेलर आ गया है। और रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स अपने अवेंजर्स मोमेंट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। 

कॉप यूनिवर्स की शुरुआत करने वाले अजय देवगन अपने धमाकेदार मोमेंट के लिए तैयार हैं। और उनकी कहानी में रामायण से इंस्पायर्ड ट्विस्ट आ गया है। कॉप यूनिवर्स में अब लेडी सिंघम बनकर दीपिका पाडुकोन की एंट्री भी हो गई है। और टाइगर शॉफ एसीपी सत्या बनकर आ रहे हैं। दोनों के किरदार अपने गुरुजी सिंघम से बहुत इंस्पायर्ड हैं और इस मिशन में जमकर मदद करने वाले हैं। कॉप यूनिवर्स के पुराने सुपर कॉप सिंबा यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार भी इस मिशन में एंट्री मारते दिख रहे हैं। 

अब ऐसे में इतनी बड़ी स्टार कास्ट है तो फिल्म भी काफी महंगी होगी। 
सिंघम अगेन की स्टारकास्ट की फीस का खुलासा ....!


आज हम आपको बताएंगे कि इस स्टार कास्ट ने आखिर इस फिल्म के लिए कितने-कितने रुपए चार्ज किए हैं ?


सिंघम 2011 और सिंघम रिटर्न्स 2014 के बाद सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के साथ देवगन अपने पुलिस अवतार में फिर से कम बैक कर रहे हैं। खबरें हैं कि एक्टर ने फिल्म से ₹35 करोड़ की मोटी रकम वसूली है। अजय देवगन इस फिल्म में शेट्टी और ज्योति देशपांडे के साथ को प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा सिंघम फ्रेंचाइजी में दीपिका पाडु कोण नई एंट्री है। शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दीपिका पहली महिला पुलिस के रोल में दिखेंगी। दीपिका फिल्म में लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए एक्ट्रेस को ₹6 करोड़ बतौर फीस दी गई है। वहीं खबरों की माने तो अक्षय कुमार ने सिंघम अगेन में अपने स्पेशल कैमियो के लिए 20 करोड़ चार्ज किए हैं। टाइगर श्रॉफ सिंघम यूनिवर्स में एसीपी सत्या की भूमिका में अपने एक्शन स्किल से फैंस के होश उड़ाते हुए नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म के लिए ₹3 करोड़ चार्ज किए हैं। इसके अवा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह ने कथित तौर पर सिंघम अगेन में अपने रोल के लिए ₹10 करोड़ चार्ज किए हैं। करीना कपूर ने सिंघम रिटर्न्स में देवगन की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। वहीं अब आने वाले सीक्वल में वह अवनी कामत सिंघम की भूमिका में नजर आएंगी शेट्टी ने फिल्म में उन्हें सिंघम के पीछे की ताकत के रूप में पेश किया है। उन्होंने कथित तौर पर फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ₹10 करोड़ चार्ज किए हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के विलन इस बार अर्जुन कपूर हैं। उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए ₹6 करोड़ दिए गए हैं। 

आपको बता दें सिंगम अगेन 50 करोड़ रपए के भारी भरकम बजट में बनी है। इस फिल्म में सलमान खान के भी अपने चुलबुल पांडे अवतार में स्पेशल कैमियो करने की खबरें हैं। यह एक्शन ड्रामा 1 नवंबर 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर देखने के लिए :- Click Here


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now
RRR

Post a Comment

Previous Post Next Post
Whatsapp ગ્રુપમાં જોડાવ