रणवीर कपूर की लास्ट फिल्म एनिमल थी। ईसे आए 1 साल के आसपास हो गया है। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हाल फिलहाल में कोई नई फिल्म आने की उम्मीद भी नहीं है। उनके हाथ में इस समय कई बड़ी फिल्में हैं लेकिन कुछ प्रोडक्शन स्टेज में है, कुछ प्री प्रोडक्शन स्टेज में है, कुछ पर तो अभी काम भी नहीं चालू हुआ है। इसलिए अब 2024 तो बिना रिलीज के गुजर गया।
मतलब रणवीर की कोई फिल्म नहीं आई। 2025 में भी रणवीर की कोई फिल्म आएगी नहीं सिनेमा घरों में। अब सीधे 2026 में उनकी फिल्म रिलीज होगी। इसके बाद उम्मीद है 2030 तक लगातार उनकी फिल्में आती रहेंगी।
आइए उनकी आने वाली सात फिल्मों पर बात करते हैं और अगले कुछ सालों का वर्क शेड्यूल समझते हैं।
लव एंड वॉर
इस फिल्म की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 2026 की ईद में आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में है। विक्की कौशल भी भूमिका निभा रहे हैं। संजय लीला बंशाली इसके डायरेक्टर हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
रामायण पार्ट 1
इसमें रणवीर राम बने हैं। इससे तेनितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा और यश मिलकर फिल्म को को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यश फिल्म में रावण भी बने हैं। साईं पल्लवी सीता के रोल में है। सनी देओल हनुमान बने हैं। कुछ दिन पहले बोबी देओल के कुंभकरण बनने की खबर आई थी पर अभी वो फाइनल नहीं है। हालांकि फाइनल तो सनी देओल का भी नहीं है। पर सनी देओल बॉबी देओल वाले से थोड़ा ज्यादा फाइनल है। इसी थिएटर्स में दिवाली 2026 के मौके पर लाया जाएगा। पिंक पला के अनुसार रणवीर कपूर इसका शूट पूरा कर चुके हैं। बस कुछ पैच वर्क बचा है। इसके लिए 10-15 दिन की जरूरत है। इसे वह लव एंड वॉर की शूटिंग जो कि कर रहे हैं वो तो उससे छुट्टी लेकर बीच-बीच में शूट करते रहेंगे।
रामायण पार्ट टू
लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी करने के बाद रणवीर रामायण पार्ट टू का शूट शुरू करेंगे। इसका शूटिंग शेड्यूल जून 2025 के आसपास शुरू हो सकता है। इसे वो 2025 के एंड में खत्म कर लेंगे। यह दिवाली 2027 में रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस पार्ट में यश का रोल भी पहले पार्ट से ज्यादा होगा। साथ ही सनी देओल का भी इस पार्ट में ठीक-ठाक रोल होने वाला है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में वो पूरा युद्ध युद्ध वाला होगा तो हनुमान और रावण का ज्यादा होगा।
धुम फोर
धुम फोर अभी राइटिंग स्टेज में है। इसके लिए फ्रेश कहानी लिखी जा रही है आदित्य चोपड़ा फिल्म के लिए नया डायरेक्टर तलाश रहे हैं। बीच में अयान मुखर्जी के नाम की हवा भी उड़ी थी। पिंक विला के मुताबिक इसका शूट 2025 के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में चालू हो सकता है। इसे 8 से 10 महीने के टाइम पीरियड में पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म को 2027 में रिलीज किए जाने का प्लान है। बाकी देखते हैं प्लान सक्सेसफुल होता है कि नहीं।
राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म
रणवीर कपूर को अपनी अगली फिल्म अभी फाइनल करनी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह 2025 के एंड तक इस पर फैसला ले सकते हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ हो सकती है। उनकी बातचीत अभी उनसे चल रही है। वह पहले भी उनके साथ संजू कर चुके हैं। अगर बात बनती है तो यह फिल्म 2026 के आखिर तक फ्लोर पर आ सकती है। संभव है इसे 2028 में रिलीज किया जाए।
एनिमल पार्क
शायद इसके बाद रणबीर एनिमल पार्क की ओर बढ़ेंगे। इसके 2029 में आने की संभावना है। रणबीर भी अभी कुछ सालों तक बिजी हैं और संदीप रेड्डी वांगा के पास भी उनकी फिल्म स्पिरिट है। स्पिरिट में वो प्रभास के साथ काम कर रहे हैं। वो इस फिल्म को पूरा करने के बाद एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट पर लगेंगे। तब जाकर कहीं यह फिल्म शुरू हो गई।
ब्रह्मास्त्र 2
इन सभी फिल्मों के अलावा रणवीर कपूर के पास उनके जिगरी दोस्त अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2 भी है। लेकिन इसको लेकर कोई खास अपडेट है नहीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 2026 में आ सकती है। बाकी देखते हैं रणबीर के दिमाग में क्या चल रहा है। हो सकता है इस बीच वो कोई और बड़ी फिल्म साइन कर ले।
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)
Post a Comment