Top News


सचिन अपने दोस्त विनोद कांबली की मदद क्यों नहीं करते? Why doesn't Sachin help his friend Vinod Kambli?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कामली हाल ही में कोच रमाकांत आचरेकर के एक मेमोरियल इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर से हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

सचिन अपने दोस्त विनोद कांबली की मदद क्यों नहीं करते?


इस क्लिप में उनकी नाजुक हालत साफ तौर पर देखी जा सकती है। वह शरीर से काफी कमजोर दिख रहे थे और इवेंट के दौरान बोलने में संघर्ष कर रहे थे। उनकी यह हालत देखकर फैंस और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने चिंता जताई है। साथ ही इस बीच भारत के दिग्गज खिलाड़ी कपल देव कामली की मदद के लिए आगे आए हैं। और इलाज के खर्च उठाने की बात कही है। 


लेकिन उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है। विनोद कामली को शराब गिलत है। इसकी वजह से उनके कई साथी क्रिकेटर्स उनसे दूर हो गए हैं। कोच आज शेकर के मेमोरियल इवेंट में भी सचिन उनसे मिलते वक्त काफी हिचक रहे थे। कामली ने उनका हाथ पकड़ लिया था और जाने नहीं दे रहे थे। 


हालांकि इन सबके बावजूद भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव समेत उनकी टीम के कई खिलाड़ियों ने मदद का ऑफर दिया है। 1983 वर्ल्ड कप विनर टीम के बलविंदर सिद्धू ने कहा कि कपिल देव से उनकी बात हुई है और वह आर्थिक रूप से कामली की मदद करना चाहते हैं। 


बलविंदर सिद्धूने आगे कहा लेकिन वह चाहते हैं कि खुद कामली पहले रिहैब के लिए जाएं। इसके बाद चाहे इलाज कितना भी लंबा चले। सभी मिलकर बिल भरने के लिए तैयार हैं। 


आपको बता दें कि इसके पहले इन्हीं खिलाड़ियों ने पूर्व खिलाड़ी और कोच अंशुमान गायकवाड़ को कैंसर के इलाज में मदद की थी। साथ ही विनोद कामली के करीबी और भारत के पूर्व घरेलू अंपायर मार्क्स क्यूटो ने एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में किसी से भी इलाज करवाने के लिए मना कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि कामली को कई गंभीर बीमारियां हैं। वह पहले भी 14 बार रिहैब के लिए जा चुके हैं। इसलिए अब उन्हें वापस रिहैब भेजने का कोई मतलब नहीं है। वह खुद तीन बार उन्हें रिहैब के लिए लेकर गए लेकिन कुछ काम नहीं आया और उनकी लत भी नहीं छूटी। 


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post