Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कितनी सपंति है?

महाराणा प्रताप के वंशज और राजस्थान उदयपुर के पूर्व राज्य परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और सिटी पैलेस के निवास में ही उनका इलाज चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशील कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था। 

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कितनी सपंति है?

अरविंद सिंह ने अजमेर के जाने माने मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भोपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की। उन्होंने यूके के सेंट एल्बस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली थी। अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ वक्त जॉब भी की। वह एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और मैनेजमेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा वह महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट, राजमाता गुलाब कुवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। 

अरविंद सिंह मेवाड़ की तीन संतानें हैं। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे का नाम लक्ष्य राज सिंह है। लक्ष्यराज सिंह भी पैलेस और ट्रस्ट से जुड़े कामकाज करते रहे हैं। 

आपको बता दें अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को सिटी पैलेस उदयपुर में हुआ था। उन्होंने अपने पूर्वजों की बड़ी विरासत को सहज के रखा हुआ था। और इसमें उन्होंने अपनी भूमिका भी निभाई। अरविंद सिंह मेवाड़ ने ना केवल सिटी पैलेस के संरक्षण और उसके विस्तार में योगदान दिया। बल्कि मेवाड़ की संस्कृति और परंपराओं को जब तक जिंदा रहे मिटने नहीं दिया। 

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद मेवाड़ के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद अब यह सवाल सबके जहन में है कि मेवाड़ के विरासत और संपत्तियों का भविष्य क्या होने वाला है। 

आपको बता दें कि राज परिवार के अंदर वर्षों से संपत्ति विवाद चल रहा है। उनके पास करीब 50,000 करोड़ की संपत्ति है। जिसका अब क्या होगा हर कोई यही सोच रहा है। इसके अलावा आपको बता दें जिस उदयपुर में आज डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है उसको शुरू करने वा उदय सिंह मेवाड़ ही माने जाते हैं। बताया जाता है कि उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन शुरू करने के लिए काफी मेहनत की। तब जाकर आज देश दुनिया के सेलेबस यहां शादी करने आते हैं। 

आज इसी वजह से उदयपुर का ट्रेवल मार्केट इससे करोड़ों की कमाई करता है। इस कारण उदयपुर में पर्यटन भी काफी बड़ा है। अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कई शानदार विंटेज कार थी। 1946 से उनके पास लाल रंग की एमजीटीसी कार रही है। वह हर दिन उस कार से सैर सपाटा करने निकलते थे। उनको इस कार से बेहद लगाव रहा है। कहा जाता है कि इस कार के साथ काफी वक्त बिताते थे। ऐसी ही कई कारें इनके पास थी। जैसे फोर्ड़ A 1930 मोडल, ब्यूक कार 1946 मॉडल, थे रोल्स रॉयस फेंटम जैसी कारे थी। 


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel