Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

पॉप स्टार कैटी पेरी ने अंतरिक्ष में जाकर रचा इतिहास

 पॉप स्टार कैटी पेरी और पांच महिलाओं ने सोमवार को इतिहास रच दिया। 60 साल में यह पहली बार था जब अंतरिक्ष यात्रा के लिए सिर्फ महिलाओं का चालक दल भेजा गया था। सभी महिलाओं ने ब्लू ओरिजिनल के एनएस 31 मिशन पर उड़ान भरी। यह स्पेस टूरिज्म की फील्ड में एक हिस्टोरिकल मूवमेंट था। ब्लू ओरिजिनल के रॉकेट ने महिला अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के टैक्सोस से उड़ान भरी। यह एक सब ऑर्बिटल फ्लाइट थी। इस दौरान अंतरिक्ष यान धरती की निचली कक्षा के पास पहुंचा और सुरक्षित लौट आया। यह फ्लाइट 11 मिनट की रही। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कुछ वक्त जीरो ग्रेविटी में बिताया। ब्लू ओरिजिनल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में महिलाओं को अंतरिक्ष में भारहीनता का आनंद लेते देखा गया। 

पॉप स्टार कैटी पेरी ने अंतरिक्ष में जाकर रचा इतिहास

छह सदस्य चालक दल में कैटीपरी के साथ Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सोंचेज, सीबीएस होस्ट गेल किंग नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे, वैज्ञानिक अमांडा गुन और फिल्म निर्माता कैरियन फिलिन शामिल थी। न्यू शेफर्ड रॉकेट 107 कि.मी ऊंचाई तक गया। यह कॉर्मन रेखा से थोड़ा आगे है। माना जाता है कि कॉर्मन रेखा से अंतरिक्ष की शुरुआत हो जाती है। कुछ देर यहां उड़ान भरने के बाद रॉकेट वापस धरती पर लौट आया। 


इससे पहले 1963 में वॉलेंटना टेरेस्कोवा पहली ऑल फीमेल स्पेस क्रू थी। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कुछ मिनटों के लिए भारहीनता का एक्सपीरियंस किया। आपको बता दें उड़ान लगभग 14 मिनट तक चली। एनएस 31 क्रू कैप्सूल टॉक्स रेगिस्तान में पैराशूट से सुरक्षित उतारा गया। लिफ्ट ऑफ के 2 मिनट 40 सेकंड बाद न्यू शेफर्ड बूस्टर क्रू कैप्सूल से अलग हुआ। फिर कैप्सूल 100 कि.मी की ऊंचाई तक पहुंचा। जो अंतरिक्ष की शुरुआती सीमा है जिसे कॉर्मन लाइन कहते हैं। कैप्सूल इसे थोड़ा ऊपर ही गया। इन ऐतिहासिक पलों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel