Top News


गीजर के पानी से हार्ट की बीमारी का खतरा हो सकता है? Geyser water can increase the risk of heart disease

सर्दी आने वाली है और इस मौसम में कड़कड़ाती ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं जबकि कुछ लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते हैं। गीजर के पानी से नहाने से उन्हें सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं इससे सेहत को खतरा भी हो सकता है ? इसलिए सावधानियां भी बरतनी चाहिए। 
गीजर के पानी से हार्ट की बीमारी का खतरा हो सकता है?


आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने का क्या नुकसान हो सकता है ?


सबसे पहले यह समझते हैं कि गीजर का काम कैसे करता है ?गीजर एक ऐसा उपकरण है जो ठंडे पानी को गर्म करता है ताकि हम सर्दियों में आराम से नहा सके या फिर घरेलू कामों के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकें। गीजर के द्वारा गर्म किए गए पानी का तापमान सामान्यतः 40 से 70 डिग्री सेल्सियस के बीच में होता है। जब हम बहुत गर्म पानी से नहाते हैं तो ये हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा गर्मी से रक्त वेसल्स यानी कि ब्लड वेसल्स फैलती है। जिससे ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो सकता है। अगर किसी को पहले वेसल्स से ही हार्ट की समस्या है तो यह स्थिति उनके लिए हानिकारक हो सकती है। हालांकि स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह प्रभाव ज्यादा गंभीर नहीं होता। 
 
गीजर के पानी से हार्ट की बीमारी का खतरा हो सकता है? Geyser water can increase the risk of heart disease

 

आपको बता दें गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का भी खतरा होता है। 


दरअसल गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी कि ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है। इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचे और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें। 

अगर वहीं आप हार्ट पेशेंट हैं तो कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 


जैसे नहाने के लिए पानी का तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच में ही होना चाहिए। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अत्याधिक गर्म पानी से बिल्कुल ना नहाए। वही गीजर का नियमित रूप से सर्विस कराएं ताकि कोई भी तकनीकी खराबी ना हो। गीजर के पानी को सीधे ना पिए अगर पीना है तो इसे ठंडा करके  पिएं।

वहीं आपको बता दें गीजर के पानी से नहाने से फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती है। गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन भी हो सकती है जिसे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। जो बाद में गंभीर भी बन सकती है इसलिए सावधान रहना चाहिए। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post