जून महीने की पहली तारीख से देश में कुछ नए नियम लागू होने वाले हैं। यह बदले हुए नियम आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त अपडेट करने से लेकर ईपीएफओ और म्यूच्यूल फंड में निवेश से जुड़े नियम शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि 1 जून से क्या बदलने वाला है और कैसे यह आपकी जेब पर असर डालने वाला है?
नियम- 1
सबसे पहले ईपीएफओ की बात करते हैं। माना जा रहा है कि सरकार ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफo 3.0 को 1 जून से ल्च कर सकती है। इससे इसके 9 करोड़ से भी अधिक कंट्रीब्यूटर एटीएम जैसे कार्ड से प्रोविडेंट फंड से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इससे क्लेम प्रोसेस में भी तेजी आएगी।
नियम- 2
जून महीने से आधार कार्ड के लिए भी नियम बदलने वाले हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूएडीआईए की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 14 जून 2025 तक अपना आधार डिटेल मुफ्त में बदलवाया जा सकता है। जो लोग 14 जून के बाद अपनी आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ के डॉक्यूमेंट में बदलाव कराना चाहेंगे तो उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर ₹25 और ऑफलाइन मोड में ₹50 देने होंगे। सरकार ने दस्तावेजों के रिकॉर्ड में लोगों की अपडेट जानकारी रखने के लिए यह विंडो खोला है।
नियम- 3
जून से जो तीसरा नियम बदलने वाला है वो म्यूच्यूल फंड को लेकर है। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ओवरनाइट म्यूच्यूल फंड की कट ऑफ टाइमिंग में बदलाव करने जा रहा है। अब ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए दोपहर 3:00 बजे और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए शाम 7:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इस समय के बाद कोई भी ऑर्डर अगले वर्किंग डे में प्रोसेस किया जाएगा। हालांकि एनएवी में परिवर्तन हो सकता है। इससे क्लाइंट फंड्स के प्रबंधन में सुधार की उम्मीद है।
नियम- 4
चौथा नियम यूपीआई पेमेंट में बदलाव है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक 1 जून से पीियर टू पीियर और पीियर टू मर्चेंट पेमेंट के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन में यूजर की को यूपीआई ऐप में अंतिम लाभार्थी का बैंक नाम दिखाना होगा। 16 जून 2025 से यूपीआई पेमेंट और तेज होगा। लेकिन यह प्रक्रिया अप्रत्यक्ष तौर से 1 जून से प्रभावित हो सकती है। क्योंकि बैंक और पेमेंट एप्स नए नियम की तैयारी शुरू करेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने ट्रांजैक्शन रिस्पांस टाइम को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है। इससे डिजिटल पेमेंट यूजर को तेज और बेहतर सर्विस मिलेगी।
नियम- 5
पांचवा नियम जो जून से बदलने वाला है वह एलपीजी, सीएनजी की कीमतों को लेकर है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और सीएनजी गैस की कीमतों की समीक्षा होती है। इस बार भी 1 जून को कीमतों में बदलाव की संभावना है जो आपके घरेलू बजट को प्रभावित कर सकता है।
नियम- 6
इसी महीने से जीएसटी के नियमों में भी बदलाव की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि 1 जून से जीएसटीएन में बदलाव होने जा रहा है। जून से इनवॉइस नंबर अब केस इनसेंसिटिव अपर और लोअर केस होगा। बदलाव के बाद कैपिटल एबीसी और स्मॉल एबीसी सब एक जैसे होंगे। तो ये कुछ नियम थे जो जून से बदलने वाले हैं जो आपकी जेब पर असर डालेंगे।
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)
Post a Comment