Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

वित्त मंत्री लाल कपड़े में लपेटकर क्यों लाते हैं बजट? जानिए बड़ा रहस्य, Why does the Finance Minister present the budget wrapped in a 'red cloth'? Know the big secret

देश में आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। बीते सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो चुका है। आज यानी कि मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करने जा रहे हैं। 

पूरे देश की निगाहें इस बजट और इसमें होने वाली घोषणाओं पर टिकी हुई है। 
बजट से लाल रंग का क्या लेना देना है ?
budget wrapped in a red cloth


भारत में बजट के दस्तावेजों बैग हमेशा लाल रंग का ही क्यों होता है ?


लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बजट से लाल रंग का क्या कनेक्शन है यानी कि बजट से लाल रंग का क्या लेना देना है ? भारत में जब भी बजट पेश किया गया इसके दस्तावेजों का यानी डॉक्यूमेंट का जो बैग होता है वो हमेशा लाल रंग का ही होता है। और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बजट के प्रारूप को बदला गया। और इसके बाद निर्मला सीतारमण ने सूटकेस की जगह लाल रंग के बही खाते का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। 

वहीं 2021 में उन्होंने इसे पेपरलेस ही कर दिया। और टैबलेट में बजट की डॉक्यूमेंट की जो फाइल लाई गई खास बात तो यह है कि इस टैबलेट के कवर का जो रंग था वह भी लाल ही रखा गया। इसमें अशोक स्तम भी छपा हुआ था। 

बजट ब्रीफ केस हो या फिर बैक के लाल रंग के होने का जो कनेक्शन है वह अंग्रेजों से भी जुड़ा हुआ है। जानकारों के मुताबिक 1860 में ब्रिटिश चांसलर ग्लैडस्टोन ने रानी के मोनोग्राम वाला एक लाल चमड़े का ब्रीफ केस सबसे पहले पेश किया था। जिसे ग्लेट स्टोन बॉक्स के रूप में जाना जाता है। 

लाल रंग के चुनाव के पीछे दो वजह हैं। 

  • पहला यह कि सिक्स कोबर्ग गोथाई सेना में इसकी काफी अहमियत थी यानी कि काफी लाल रंग के मायने हुआ करते थे। जिसके चलते बजट ब्रीफ केस का रंग भी लाल रखा गया। 
  • वहीं दूसरी वजह यह है कि 16वीं शताब्दी के अंत में क्वीन एलिजाबेथ के प्रतिनिधि ने स्पेन के राजदूत को ब्लैक पुडिंग यानी कि एक मीठी डिश से भरा लाल ब्रीफ केस भेंट किया था। जिससे लाल रंग की परंपरा शुरू हो गई इसके। 

अलावा अगर हम बात करें तो चूंकि लाल रंग ध्यान आकर्षित करता है। यानी कि ऐट्रिक्स। ऐसे में यह रंग महत्त्वपूर्ण घोषणा के लिए बहुत बेहतर विकल्प माना जाता रहा है। 

इसके अलावा लाल रंग को भारतीय परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है। आमतौर पर आप देखते ही होंगे कि धार्मिक ग्रंथों को ढकने के लिए भी लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते भी बजट घोषणा में इस रंग की खास अहमियत है। तो अगली बार से जब भी कोई आपसे पूछे कि इस बजट के ऊपर जो कवर है वह लाल रंग का ही क्यों है तो उसकी वजह आपको मालूम है। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel