સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now

पैरों में ऐंठन क्यों होती है, कैसे करे इसे ठीक? What causes leg cramps and how to cure them?



अगर आपके पैरों में ऐंठन की वजह से आप पूरी रात जागे रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। रात में पैरो ऐंठन क्यों होती है और इससे तुरंत आराम कैसे पाए आगे हम आर्टिकल में बताएंगे। 

मांस पेशियों में ऐंठन होना बहुत कॉमन है और यह समस्या ज्यादातर 40 साल की उम्र से ज्यादा लोगों में देखने को मिलती है। ऐंठन का अनुभव अक्सर रात में किया जाता है। इस दौरान पिंडली और पैरों में तेज दर्द होता है लेकिन कभी-कभी आपकी जांघों को भी प्रभावित कर सकता है। यह दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि इससे आपको नींद खराब हो सकती है और आपकी प्रभावित मांसपेशियों में कसाव भी पैदा हो सकता है। यह ऐंठन कुछ मिनटों से लेकर पूरी रात तक रह सकती है।
पैरों में ऐंठन क्यों होती है, कैसे करे इसे ठीक?


अगर आपको पैरों में ऐंठन की समस्या होती है तो जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें ?


आपको अपने पैरों की ऐठन कैसे ठीक करनी है। जब भी आपको पैरों की ऐठन महसूस हो तो मांसपेशियों को धीरे-धीरे खींचे और फिर हाथ से उस जगह की मालिश करें। पैर की धीरे-धीरे मालिश करने के लिए फोम रोलर का भी उपयोग कर सकते हैं। और इसके साथ ही पैर को मोड़े और खोलें। इससे मांसपेशियों को फैलाने में मदद मिलेगी। वहीं मांसपेशियों की सिकाई करें और किसी गर्म चीज को रखें इससे आपको आराम मिलेगा। अगर आपको तब भी आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेकर एबूप्रोफेन या फिर एस्पिरिन जैसी दवा ले सकते हैं इससे दर्द में आराम मिलेगा। 

आखिर क्यों होती है पैरो में ऐंठन ?


चाहे गर्मी हो या सर्दी अपने शरीर को प्राप्त रूप से हाइड्रेट रखने के लिए पानी और अन्य तरल पदार्थ जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी के कारण मांसपेशियों खा खासकर पैरों की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। मांसपेशियां सुकड़ जाती है और ऐंठन होती है। मांसपेशियां अपना काम अच्छी तरह से कर पाए इसके लिए पर्याप्त पानी पिए और यह ऐंठन को रोकने में भी मदद करता है। वहीं अगर आप गलत जूते पहन रहे हैं तो पैरों में ऐंठन होना स्वाभाविक है। पैरों में ऐंठन की एक वजह आपके गलत साइज के जूते भी हो सकते हैं। बहुत से लोग अपने ऐंठन की तेजी और अवधि को धीरे-धीरे कम होते हुए देखते हैं जब वे अपना रोजाना पहनने वाला जूता बदल देते हैं और ज्यादा सपोर्टिव जूता पहनते हैं। 

वही अध्ययनों के अनुसार जब आप ज्यादा कसरत कर तो मांसपेशियों में थकान हो जाती है और ऐसे में ऐंठन होना स्वाभाविक है। वहीं रात में बार-बार होने वाली ऐंठन का एक और कारण लंबे समय तक निसक्रिय बैठना और जैसे कि डेस्क पर काम करते समय जब कोई व्यक्ति कुछ समय तक अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच नहीं कर पाता तो ऐसे में शारीरिक नि सक्रियता ऐंठन के जोखिम को बढ़ा सकती है। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now
RRR

Post a Comment

Previous Post Next Post
Whatsapp ગ્રુપમાં જોડાવ