સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

वजन घटाने के लिए लौकी के जूस कैसे फायदेमंद है? How To Make Lauki Juice, Lauki Juice Recipe, Do weightloss



बढ़ता वजन मोटापे की समस्याओं को जन्म दे सकता है जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, कोलेस्ट्रोल की अधिकता और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जिनका मुख्य कारण सिर्फ मोटापा ही। ऐसे में वजन को नियंत्रित कर इन सभी बीमारियों को खुद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोग कई तरह के जटिल उपाय भी अपनाते हैं लेकिन उन्हें सफलता हासिल कई बार नहीं भी होती है। इसकी जगह लौकी का जूस आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

वजन घटाने के लिए लौकी के जूस


लौकी के जूस में ऐसे कई और सदी गुण होते हैं जो वजन को कम करने के साथ ही शरीर को पोषक तत्वों प्रदान करते हैं। 


आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वजन घटाने के लिए लौकी का जूस इस्तेमाल करने के कुछ आसान से तरीकों के बारे में बतायेंगे। 


आइए सबसे पहले हम बात करते हैं वजन घटाने के लिए लौकी का जूस किस प्रकार फायदेमंद है। 


अगर हम लौकी और इसके जूस के फायदे की बात करें तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जा सकता है। या वजन घटाने के साथ अधिक वजन के कारण होने वाले मधुमेह हाइपरटेंशन व लीवर की समस्या जैसे कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। लौकी के जूस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को कम करने के लिए कारगर माना जाता है। फाइबर आंतो में भोजन को पचाने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा यह वजन को बढ़ाने वाले कैलोरी की मात्रा को भी कम करने में सहायक साबित होता है। इस प्रकार वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। यह कैलोरी में भी काफी कम होता है। इसके सेवन से अतिरिक्त चर्बी जल्दी खत्म होती है और वजन नियंत्रित रहता है। लौकी के जूस रूटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन के अधिक सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। या ऊर्जा की खपत को रोकता है और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। 


इसके सेवन से भूख कम लगती है। वहीं इसका सेवन अतिरिक्त वसा को शरीर से बाहर निकालकर मोटापे से राहत दिलाने में आपको काफी मददगार साबित हो सकता है। 


अब हम बात करते हैं आखिर इसका इस्तेमाल हमें किस प्रकार करना है। 


वजन घटाने के लिए लौकी का जूस पी सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरत होगी 


  • उबली हुई आधी लौकी के छोटे टुकड़े
  • 2 छोटे चम्मच ताजा कटा हरा धनिया 
  • दो छोटे चम्मच पुदीना 
  • अदरक का छोटा टुकड़ा 
  • नमक स्वादानुसार 1 चुटकी काला नमक 
  • आधा चम्मच नींबू का रस 
  •  एक कप पानी 


सबसे पहले आपको ब्लेंडिंग ज़ार में सभी सामग्रियों को डाल देना है। ऊपर से पानी डाल दीजिए। इसके बाद सभी सामग्री को तीन से चार मिनिट तक ब्लेंड करें। आपका लौकी का जूस तैयार है। इस जूस को गिलास में डालकर आप सर्व कीजिए और अच्छे से पी लीजिए। 


आप सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आप किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि गर्मी के मौसम में आप इसे कुछ देर के लिए में भी रख सकते हो। 


आप नींबू और शहद के साथ भी ले सकते हैं इसके लिए जरूरत है। 

  • आपको जरूरत होगी उबली हुई लौकी की बारीक टुकड़ों
  •  1 छोटा चम्मच शहद 
  • दो चम्मच नींबू का रस 

सभी सामग्रियों को जूसर में डाल लें। 3 मिनट के लिए ग्राइंड करें। अब इसे तैयार कर पि सकते हैं। 


आप इसका सेवन भी कर सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट पीने पर ज्यादा फायदा करता है। 


सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वजन कम करने के लिए लौकी का जूस प्रतिदिन एक एक ग्लास ही करे।  इससे ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लौकी का जूस बनाने के लिए हमेशा ताजे और अच्छी लौकी का ही उपयोग करना चाहिए। पुरानी और खराब लौकी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। कड़वे स्वाद वाली या फिर इसमें स्टोर की हुई लौकी का भी इस्तेमाल ना करें। 


अगर आप मोटापे या फिर बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो आप आज से ही लौकी का जूस पीना शुरु कर दें। साथ ही अपने इस आर्टिकल में जाना कि कितने प्रकार से आप लौकी का जूस आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। आप इस आर्टिकल में बताएंगे माध्यम से जूस जरूर बनाइएगा और अपना अनुभव दुसरो के साथ शेयर जरूर कीजिएगा। 


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) Share
વોટ્સએપ ગ્રુપમાં જોડાવો Join Now
Telegram Group Join Now
Now

Post a Comment

Previous Post Next Post