Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

अत्याधिक दौड़ने से घुटने को नुकसान पहुंचने का खतरा, Excessive running can increase the risk of knee damage

हेल्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कुछ लोग रोज रनिंग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा रनिंग करने से आपके घुटने खराब हो सकते हैं ? क्या यह बात मिथ है या फैक्ट आइए इस आर्टिकल में जानते हैं ?
दौड़ने से घुटने को नुकसान पहुंचने का खतरा


दरअसल बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा रनिंग करने से घुटनों को नुकसान पहुंचता है लेकिन क्या यह सच है ? 


इसके बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है आइए आपको बताते हैं। क्या आप जानते हैं कि जब आप चलते हैं तो आपके घुटने आपके शरीर के हर पाउंड वजन के साथ लगभग डेढ़ पाउंड का तनाव झेलते हैं और जब आप दौड़ते हैं तो यह तनाव 4 पाउंड तक बढ़ जाता है। 

हमारे घुटने हर कदम के साथ इस झटके को सहन करते हैं। इसी वजह से बहुत से लोग मानते हैं कि दौड़ने से घुटनों को नुकसान हो सकता है। उनका मानना है कि दौड़ने से कार्टिलेज यानी घुटनों के बीच का गद्दा टूट सकता है। और पहले से कोई समस्या हो तो वह बढ़ सकती है। लेकिन क्या यह सच है आइए जानते हैं। 

डॉक्टर क्रिस बून एक मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन है। वह और उनकी टीम ने इस पर एक स्टडी किया है। उनके मुताबिक दौड़ना अपने आप में घुटनों के लिए बुरा नहीं है। लेकिन अगर दौड़ने वाले लोग सावधानी नहीं बरतते तो घुटनों में दर्द हो सकता है। अच्छे जूतों के साथ दौड़ना हेल्थ के लिए फायदेमंद है। रोजाना दौड़ने से घुटनों में तरल बढ़ता है जो उन्हें चिकना रखता है और गठिया का खतरा कम करता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि दौड़ने वालों को घुटने में दर्द नहीं हो सकता। 

दौड़ते वक्त घुटनों पर असर डालने वाले कई कारण होते हैं। अगर कूल्हे या जांग की मांसपेशियां कमजोर हैं तो घुटने में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा वजन भी घुटनों पर दबाव बढ़ाता है। जिससे चोट का खतरा होता है लेकिन वजन कम करने से घुटनों पर दबाव कम हो सकता है। 

घुटनों में लगने वाली सबसे आम चोट पेटेलो फेमोरल पैन सिंड्रोम होती है। इस समस्या में घुटने के नीचे ऊपर या सामने दर्द होता है। 

तो अब जान लीजिए दौड़ने का सही तरीका क्या है?


अगर आपने अचानक अपनी दौड़ने की दूरी या समय बढ़ा दिया है तो यह चोट लगने का मुख्य कारण हो सकता है। इसे सुधारने के लिए धीरे-धीरे अपनी दौड़ने की दूरी और समय बढ़ाएं। इससे आपके घुटनों को नए दबाव के अनुकूल होने का समय मिलेगा। इसके अलावा कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करें। इससे दौड़ते समय आपका फॉर्म सही रहेगा और घुटने की चोट का खतरा कम होगा। इसके अलावा दौड़ते समय सही तकनीक का इस्तेमाल करें। गलत तरीके से दौड़ने से घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। दौड़ते वक्त अपने कदम छोटे और हल्के रखें। इसके अलावा हमेशा अच्छी क्वालिटी के दौड़ने वाले जूते पहने जो आपके पैरों और घुटनों को सही सपोर्ट दें। पुराने या घिसे पीटे जूते इस्तेमाल ना करें। दौड़ आपके घुटनों और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। बशर्ते आप सही तरीके से दौड़े और दर्द के संकेतों को नजरअंदाज ना करें अगर आपको दौड़ते वक्त घुटनों में दर्द होता है। तो इसे सीरियसली लें और तुरंत दौड़ना बंद कर दें। 

उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel