Top News


તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

वजन कम करने के लिए आप सोया चंक्स कैसे खाये और कैसे मदद करता है? How to eat soya chunks and how does it help in weight loss?

वेट लॉस करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते ?

आज हम आपको बताएंगे सोया चंक्स से वजन कम करने का आसान तरीका। सोया चंक्स वजन कम करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

तो आखिर किस तरीके से सोया चंक्स खाकर वजन घटाया जा सकता है ?

oya Chunks For Weight Loss


इस आर्टिकल में जानते हैं सोया चंक्स को सोयाबीन से बनाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सोया चंक्स प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। इसके अलावा इसमें फाइबर। विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा थ फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होते हैं। सोया चंक्स का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। जिससे दिल के रोगों का जोखिम कम होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। खून में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद करता है। साथ ही ये वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। जो लोग मोटापे से परेशान और वजन घटाना चाहते हैं वो डाइट में सोया चंक्स को शामिल कर सकते हैं। 

सोया चंक्स में क्या क्या होता है?


लेकिन अब ये सवाल उठता है कि वजन हटाने के लिएसोया चंक्स कैसे खाएं? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। डायटीशियन बताती हैं कि सोया चंक्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे शरीर में जमा ज्यादा फैट कम करने में मदद मिलती है। इस तरह यह वजन कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। 

अब बात आती है कि वजन घटाने के लिए सोया चंक्स कैसे खाएं?


 नाश्ते में पोहा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन चावल से बने पोहे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सोया चंक्स का पोहा खा सकते हैं। इसके अलावा सोया चंक्स का सलाद भी आप खा सकते हैं।

वजन कम करने के लिए आप सोया चंक्स का सलाद भी खा सकते हैं। 

  • इसके लिए आप सोया चंक्स को आधे एक घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें। 
  • फिर इसे टमाटर निचोड़ करर पानी निकाल दें। 
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज टमाटर शिमला मिर्च सलाद के पत्ते डालें। 
  • फिर इसमें नींबू का रस नमक और काली मिर्च मिला दें। 
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • आपका सोया चंक्स सलाद बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसके अलावा आप सोया चंक्स की सब्जी भी बना सकते हैं। वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग सब्जी रोटी छोड़कर सिर्फ सलाद और उबला हुआ खाना खाने लगते हैं। जबकि वेट लॉस के लिए आपको सही और सीमित मात्रा में खाना चाहिए। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर है तो सोया चंक्स की सब्जी खा सकते हैं। इसे खाने से आपको टेस्ट भी मिलेगा और वजन घटाने में मदद भी मिलेगी। 

इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो उबले हुए सोया चंक्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जो वजन कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। उबले हुए सोया चंक्सखाने से मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलेगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। 

आप चाहें तो इसके साथ दुबले हुए राजमा या काले चने भी मिला सकते हैं। तो अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं।तो इन तरीकों से सोया चंक्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि अगर आप किसी बीमारी से जूज रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें)

Post a Comment

Previous Post Next Post

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel