स्वस्थ शरीर पाने के लिए डाइट में फल और उनका जूस जरूर शामिल करें। आजकल अनार का
सीजन है ऐसे में आप रोज अनार का जूस यानी कि पोमग्रेनेट जूस पी सकते हैं। यह आपके
शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
पर क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में अनार का जूस पीने का सही समय क्या होता है
और इसके क्या फायदे हैं ?
सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती हैं ?
क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती
हैं ? जी हां अगर आप सुबह अनार का जूस पीते हैं तो इससे शरीर में दिन भर एनर्जी
बनी रहती है। शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
अनार के जूस में विटामिन K विटामिन B-12 विटामिन ए विटामिन डी कैल्शियम पोटैशियम
जिंक ओमेगा 6 फैटी एसिड फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व
स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में खाली पेट अनार का जूस पीते हैं तो आपको क्या कुछ फायदे हो सकते हैं ?
- वो भी हम आपको बता देते है। सबसे पहला है एनीमिया दूर होता है। जी हां अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है और आप एनीमिया के शिकार हैं तो आपको अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। रोजाना खाली पेट अनार का जूस पीने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और एनीमिया की शिकायत भी दूर हो जाती है।
- वहीं इम्युनिटी बूस्ट कर सकता है। जी हां रोजाना सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। अनार का जूस विटामिन सी विटामिन ए आयरन से भरपूर होता है। इससे आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से काफी ज्यादा दूर रहता है। वहीं आपका चेहरा भी ग्लो करता है। जी हां त्वचा के लिए भी अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना अनार का जूस पीने से स्किन ग्लो करने लगती है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार यानी कि ग्लो बनाते हैं।
- साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है। प्रेगनेंसी में अक्सर महिला के शरीर में विटामिन और आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में विटामिन और आयरन की कमी पूरी होती है। साथ ही शरीर में खून की कमी नहीं होती है और एनर्जी भी आपको मिलती है।
- वहीं रोजाना अनार का जूस पीने से दिल स्वस्थ रहता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। खास तौर से खाली पेट अनार का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सबसे आखिरी फायदा है अनार में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। खाली पेट अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Whatsapp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
facebook Group
Join Now
instagram Group
Join Now
RRR
Post a Comment